लाइव न्यूज़ :

बंगाल में निजी बस संचालकों ने तीन दिन की हड़ताल समाप्त की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:08 IST

Open in App

कोलकाता, 27 जनवरी पश्चिम बंगाल में निजी बस संचालकों ने बुधवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बृहस्पतिवार को शुरू होने वाली तीन दिन की हड़ताल को रद्द कर दिया।

निजी बस मालिकों के संगठनों ने डीजल की कीमतें कम करने और किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संचालकों ने कहा कि राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह केंद्र और राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न करों के स्थान पर डीजल की कीमतों पर जीएसटी लगाने की उनकी मांग पर केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि वह संचालकों की अन्य मांगों पर गौर करेगी।

उन्होंने कहा कि आश्वासनों को देखते हुए हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार के साथ अगले दौर की बैठक 15 फरवरी को निर्धारित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?