लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ने के लिए मिर्जापुर जिला जेल के कैदी बना रहे हैं मास्क, मिले 6,000 ऑर्डर

By भाषा | Updated: March 30, 2020 16:11 IST

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जेल को पांच सिलाई मशीनें और पुलिस अधीक्षक ने एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराई।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में बने मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें 4000 मास्क बनाने का आदेश दिया।उसके बाद 2000 मास्क मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मांग रखा है जिसे तैयार करके देना है।

मिर्जापुर:उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला स्थित कारागार के कैदियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में योगदान देते हुए मास्क का उत्पादन शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक अनिल राय ने सोमवार को बताया "प्रतिदिन 800 मास्क तैयार किए जा रहे हैं।" 

राय ने बताया कि जेल में पहले दो सिलाई मशीनें थीं जिससे कैदियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण, सिलाई सीख रहे कैदियों ने ट्रायल के तौर पर कुछ मास्क बनाए और जेल में ही बांट दिया। 

उन्होंने बताया कि पता चलने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जेल को पांच सिलाई मशीनें और पुलिस अधीक्षक ने एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। राय के अनुसार, जेल में बने मास्क की गुणवत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें 4000 मास्क बनाने का आदेश दिया। 

तैयार किए गए मास्क की खपत के बाबत जेल अधीक्षक ने कहा कि अभी 4000 मास्क जिलाधिकारी को तैयार करके देना है। उसके बाद 2000 मास्क मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मांग रखा है जिसे तैयार करके देना है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप