लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई में बाधाओं को दूर करने में निर्णायक होगी टीकाकरण में शिक्षकों को प्राथमिकता : प्रधान

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:12 IST

Open in App

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि यह कदम महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने में निर्णायक साबित होगा । शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ आगामी शिक्षक दिवस, 5 सितंबर से पहले सभी स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने के लिए हर महीने राज्यों को मिलने वाले टीकों के अलावा अतिरिक्त 2 करोड़ टीके उपलब्ध कराने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।” उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारी भावी पीढ़ी को सुरक्षित करने के साथ-साथ, इस महामारी से उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में यह निर्णायक कदम साबित होगा। प्रधान ने कहा, ‘‘ मैं सभी राज्य सरकारों से भी अनुरोध करता हूं कि भविष्य की नींव मजबूत करने दिशा में वो इस मुहिम को अपना समर्थन और सहयोग दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos