लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पुडुचेरी में 25 फरवरी को चार लेन राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:58 IST

Open in App

पुडुचेरी,20 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को पुडुचेरी के अपने दौरे पर 2,000 करोड़ रुपए की लागत वाली चार लेन राजमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह परियोजना वेल्लुपुरम में कराइकल जिले से नागपट्टिनम राजमार्ग तक होगी।

प्रधानमंत्री जेआईपीएमईआर की कराईकल शाखा के परिसर और सागर माला योजना के तहत विकसित किए जा रहे 44 करोड़ रुपये लागत वाले छोटे बंदरगाह की भी आधारशिला रखेंगे।

वह पुडुचेरी नगरपालिका कार्यालय (माइरे) की पुनर्निर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इसे तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना के तहत 14.83 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इससे पहले इमारत का उद्घाटन 11 फरवरी को होना था।

इसबीच केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी जेआईपीएमईआर में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा को अहम बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ऐतहासिक जीत हासिल करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस