लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगी आंग सान सू

By संतोष ठाकुर | Updated: May 29, 2019 08:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर की निगाहें भारत में होने वाले मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह है भारत ने बिमसटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इसमें शामिल होने का न्यौता दिया है

कभी दुनिया की आंखों का तारा बनी और उसके बाद उसी प्रतिष्ठा को अपने सामने ही जमीन में धूल—धूसरित होते हुए देखने वाली म्यांमार की स्टेट काउंसलर( प्रधानमंत्री पद के समकक्ष) आंग सान सू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी. उनके देश का प्रतिनिधित्व वहां के राष्ट्रपति कर सकते हैं.

शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल और भूटान ने अपने प्रधानमंत्री के शिरकत की जानकारी सरकार को दी है तो वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. जबकि थाइलैंड ने अपने यहां से किसी विशेष दूत को भेजने का संदेश दिया है. समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी भाग लेंगी.

दुनिया भर की निगाहें भारत में होने वाले मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह है क्योंकि भारत ने बिमसटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इसमें शामिल होने का न्यौता दिया है और दुनिया के ये सभी देश ये देखना चाहते थे कि क्या इसमें आंग सान सू शामिल होती हैं. इसकी वजह यह है कि वह एक समय दुनिया भर में मानवाधिकार और शांति के लिए लड़ाई करने वाली योद्धा के रूप में स्थापित हुई थीं. इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार तक मिला. लेकिन जब वह सत्ता में आईं तो दुनिया की आंखों का तारा बनने वाली इसी आंग सान सू पर कई आरोप लगे कई देशों ने उन्हें दिया गया अपना पुरस्कार वापस ले लिया.

उन पर आरोप लगा कि उनके शासनकाल में बड़े स्तर पर कत्लेआम हुआ. रोहिंग्या बड़े स्तर पर देश से विस्थापित हुए. इसके अलावा प्रेस की आजादी की बात करने वाली आंग सान सू की पर आरोप लगे कि उन्होंने इसकी आवाज दबाने के साथ ही पत्रकारों को जेल में भी डाला. खासकर पश्चिमी देशों ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मानवाधिकार विरोधी करार दिया.

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस