लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी आज आगरा में करेंगे रैली, 5100 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

By भाषा | Updated: January 9, 2019 10:33 IST

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने की उम्मीद है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को कोठी बाजार मैदान में होने वाली इस रैली में लाखों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी का अपराह्न 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने की उम्मीद है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को कोठी बाजार मैदान में होने वाली इस रैली में लाखों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री के होर्डिंग लगवाए हैं।

इस बीच सिविल ऐविएशन सोसाइटी के सदस्यों ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने नवंबर 2013 में मोदी के उस वादे की ओर भी ध्यान दिलाया जिसमें मोदी ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है।

पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, "नितिन गडकरी ने दिल्ली से आगरा की बीच पर्यटकों के लिये नौका सेवा शुरू करने का वादा किया था। लेकिन न तो यहां पानी बचा है और न ही नौका सेवा शुरू की गई।" 

प्रशासनिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रैली के मद्देनजर चार हजार पुलिसकर्मियों, 10 आईपीएस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया गया है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशआगरालोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर