लाइव न्यूज़ :

कृषि उन्नति मेले में आज शामिल होंगे PM मोदी, किसानों को करेंगे सम्मानित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2018 05:48 IST

नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आईएआरआई पूसा परिसर में वार्षिक 'कृषि उन्नति मेला' को संबोधित करेंगे और जैविक कृषि पर पोर्टल की शुरुआत करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली(17 मार्च): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कृषि उन्नति मेले में शामिल होंगे। वह नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, आईएआरआई पूसा परिसर में वार्षिक 'कृषि उन्नति मेला' को संबोधित करेंगे और जैविक कृषि पर पोर्टल की शुरुआत करेंगे।

किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य से यह आयोजन मेला होगा। इस मेले में मोदी उन राज्यों एवं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने कृषि विकास के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान किया है। इस दौरान पीएम 25 कृषि विज्ञान केन्द्रों की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 'कृषि कर्मन' और 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन' पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

वहीं, इस कृषि मेले का थीम किसानों की आय 2022 तक दोगुना करना है।  किसानों की आय दोगुनी करने पर थीम पवेलियन, सूक्ष्म सिंचाई पर लाइव प्रदर्शन, अपशिष्ट जल उपयोग, पशुपालन और मत्स्य पालन मेले के प्रमुख आकर्षणों में से हैं। मेले में बीज, उर्वरकों और कीटनाशकों पर भी पवेलियन (मंडप) स्थापित किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने 2016 में इस मेले काउद्घाटन किया था और किसानों से जल संरक्षण करने तथा उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों का विविधीकरण करने तथा डेयरी, पाल्ट्री एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया था। वही, मेले में किसानों एवं विशेषज्ञों के कुल24 स्टॉल होंगे जहां इस कारोबार से किसानों को भारी लाभ होने की क्षमता के बारे में भी किसानों को रुबरु कराया जाएगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos