लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी ने तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया से की मुलाकात, लोहिया ने कैटलीना चैनल पार कर रचा है इतिहास, जानें उनके बारे में प्रधानमंत्री ने क्या कहा 

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2020 18:16 IST

दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अमेरिका में 42 किमी की कैटलीना चैनल सिर्फ 11:34 घंटे में तैरकर पारकर इतिहास रच दिया था। इन्होंने आज नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र सिंह लोहिया मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं।कैटलीना चैनल को लगातार तैरकर पार करना बड़ा ही मुश्किल माना जाता है।

दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्कृष्ट पैरा-तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया से मुलाकात की है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं उल्लेखनीय सतेंद्र सिंह लोहिया से मिला, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। पीएम ने कहा कि सतेंद्र सिंह लोहिया की जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित कर सकती है। कुछ समय पहले, उन्होंने कैटालिना चैनल  तैर कर पार किया था।

बता दें कि दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अमेरिका में 42 किमी की कैटलीना चैनल सिर्फ 11:34 घंटे में तैरकर पारकर इतिहास रच दिया था। सत्येंद्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और इतने कम समय में इस चैनल को पार करने वाले एशिया में वे पहले दिव्यांग तैराक बन गए हैं।

Prime Minister Narendra Modi: I met the remarkable Satendra Singh Lohiya, who is an outstanding para-swimmer. He has won several laurels and his life journey can motivate many. Sometime back, he swam across the Catalina Channel. pic.twitter.com/we83bxGVu9— ANI (@ANI) March 13, 2020

जानकारी के मुताबिक कैटलीना चैनल में पानी का तापमान करीब 12 डिग्री होता है। ऐसे में लगातार तैरकर इसे पार करना बड़ा ही मुश्किल माना जाता है, लेकिन सत्येंद्र ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पार कर देश और मध्यप्रदेश का नाम भी रौशन कर दिया। इसके साथ ही पानी में शार्क मछलियों के हमले का खतरा भी बना रहता है। सत्येंद्र के साथ देश के 5 लोग और शामिल रहे।

सत्येंद्र ने इसके बाद मीडिया से कहा था कि कैटलीना चैनल पार करना बेहद मुश्किल है। दिन में चलने वाली तेज हवाओं से बचने के लिए रात में तैराकी शुरू करनी पड़ती है। इसमें गहराई का भी अंदाज नहीं लगता और भी कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन सत्येंद्र ने इन सभी चुनौतियों को पारकर सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशतैराकीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’