लाइव न्यूज़ :

'महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप, दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए' - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 25, 2024 16:20 IST

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में कोलकाता में हुए बलात्कार और हत्या के मामले से व्यथित दिखे। उन्होंने कहा, "आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। दोषी कोई भी हो, वो बचना नहीं चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में "लखपति दीदी" रैली को संबोधित कियाकहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप हैकहा- दोषी कोई भी हो, वो बचना नहीं चाहिए, उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में "लखपति दीदी" रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। पीएम मोदी ने कहा कि दोषी कोई भी हो, वो बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए। 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में कोलकाता में हुए बलात्कार और हत्या के मामले से व्यथित दिखे। उन्होंने कहा, "आज मैं एक बार फिर देश के हर राजनीतिक दल से कहूंगा और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। दोषी कोई भी हो, वो बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए। अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था... जिस भी स्तर पर लापरवाही होती है सबका हिसाब होना चाहिए। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानूनों को भी लगातार सख्त कर रही है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के संस्कारों को यहां के वीर और धीर माताओं ने सृजित किया है। यहां की मातृशक्ति ने पूरे देश को प्रेरित किया है। महाराष्ट्र का कोई भी कोना हो, इतिहास का कोई भी कालखंड हो... मातृशक्ति का योगदान अप्रतिम रहा है।भारत की मातृशक्ति ने हमेशा समाज और राष्ट्र के भविष्य को बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है और आज जब हमारा देश विकसित बनने के लिए मेहनत कर रहा है, तो फिर से हमारी मातृशक्ति आगे आ रही है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए जो काम किया है, उतना आजादी के बाद से किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया।  रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने के वास्ते कानूनों को मजबूत कर रही है। पीएम मोदी ने मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये की निधि जारी की, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी जुड़ गईं। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की स्थिरता एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के वर्षों तक बरकरार रहने की जरूरत है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयौन उत्पीड़नक्राइममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'