प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी
By भाषा | Published: December 1, 2020 10:04 AM2020-12-01T10:04:26+5:302020-12-01T10:04:26+5:30
नयी दिल्ली, एक दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्य वासियों को बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के भाई-बहनों को मेरी शुभकामनाएं। नगालैंड के लोग अपने साहस और दयालु प्रवृत्ति के लिए प्रख्यात हैं। उनकी संस्कृति और भारत के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है। नगालैंड के सतत विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित नगालैंड विविधता से परिपूर्ण और कई आदिवासी समूहों का घर है। यह 1963 में भारत गणराज्य का राज्य बना।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।