यूपी के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नायपाल सिंह का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

By भाषा | Published: May 23, 2020 05:49 AM2020-05-23T05:49:15+5:302020-05-23T05:49:15+5:30

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें उनके सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।’’

Prime Minister Narendra Modi condoles the demise of BJP leader Naipal Singh | यूपी के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नायपाल सिंह का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के बुजुर्ग नेता नायपाल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के बुजुर्ग नेता नायपाल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें उनके सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभायी।’’

मोदी ने लिखा, ‘‘दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।’’

अलीगढ़ के चंदौला गांव में पैदा हुए सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच बार सदस्य रहे। वह कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की अगुवाई वाले राज्य मंत्रिमंडलों में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

Web Title: Prime Minister Narendra Modi condoles the demise of BJP leader Naipal Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे