लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: टोंक की रैली में बोले पीएम मोदी-हमारी लड़ाई कश्मीरियों के नहीं, आतंकवाद के खिलाफ है

By स्वाति सिंह | Updated: February 23, 2019 15:20 IST

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि अगर आतंक की फैक्टरी इसी तरह चलती रही तो दुनिया में शांति संभव नहीं है।उन्होंने कहा 'अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यह नया भारत है'।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र से 'विजय संकल्प रैली' को संबोधित किया।पीएम मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र से 'विजय संकल्प रैली' को संबोधित किया। रैली के शुरूआत में पीएम मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी।

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि अगर आतंक की फैक्टरी इसी तरह चलती रही तो दुनिया में शांति संभव नहीं है।उन्होंने कहा 'अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। यह नया भारत है'।

इसके साथ पीएम मोदी ने कहा 'हमारी लड़ाई कश्मीर के लिये है, कश्मीरियों के खिलाफ नहीं ,हमारी लडाई आतंकवाद के खिलाफ है।'

बता दें कि उनकी इस यात्रा की व्यापक तैयारियों के संबंध में गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में शासन सचिवालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंस रुम में बैठक आयोजित गई है।

 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पीएम मोदी पहली  बार राज्य में गए हैं। मोदी का आज का दौरा बेहद खास है क्योंकि वह टोंक जा रहे है और वह सचिन पाइलट का गढ है ऐसे में वह वहां से उन पर भी निशाना साध सकते हैं।

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वरूप ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, कानून व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यस्थित करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी