लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट रहने के लिये लोगों से की योग करने की अपील

By भाषा | Updated: March 30, 2020 11:47 IST

रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ।प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फिटनेस को लेकर सोमवार को एक वीडियो जारी करके बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह कौन से योग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए योग करने की अपील भी की।मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर थ्री डी एनिमेटेड वीडियो जारी किया और कहा , ‘‘रविवार को ‘मन की बात’ के दौरान किसी ने मुझसे फिटनेस दिनचर्या के बारे में पूछा था तो आज मैंने योग वीडियो को साझा करने के बारे में सोचा।’’ उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि आप भी नियमित रूप से योगाभ्यास करना शुरू करेंगे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।गौरतलब है कि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं? इस पर मोदी ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अपने योगाभ्यास के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे। इससे आम लोगों को भी कुछ फायदा हो सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया