लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को शेख हसीना के साथ डिजिटल बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ डिजिटल माध्यम से शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच वार्ता के केंद्र में कोविड-19 के बाद सहयोग को और मजबूत बनाना भी होगा ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘शिखर बैठक के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर व्यापक चर्चा करेंगे जिसमें कोविड-19 के बाद सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर होगा।’’

बयान के अनुसार दोनों देशों ने नियमित रूप से उच्च स्तरीय संवाद एवं आदान प्रदान जारी रखा है और इसमें पिछले वर्ष अक्तूबर में हसीना की आधिकारिक भारत यात्रा और मार्च में ‘मुजीब वर्ष’ के ऐतिहासिक अवसर पर मोदी के वीडियो संदेश का जिक्र किया गया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश साल 202-21 को अपने देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती के अवसर पर ‘मुजीब वर्ष’ के रूप में मना रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में भारत और बांग्लादेश के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देशों ने सम्पर्क एवं आधारभूत ढांचे से जुड़ी अनेक परियोजनाओं को लागू करने के अलावा कारोबार और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब