लाइव न्यूज़ :

रक्षा बंधन पर पीएम मोदी ने 55 महिलाओं को किया ट्विटर पर फॉलो

By भाषा | Updated: August 26, 2018 20:43 IST

प्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल पर 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फॉलो करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा को फॉलो किया।पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह को भी पीएम ने फॉलो किया है

नई दिल्ली, 26 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा बंधन के मौके पर खेल और मीडिया जगत की हस्तियों समेत ट्विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया।

इन महिलाओं में बैडमिंटन युगल खिलाड़ी अश्विनी पोन्नप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और कर्मन कौर थंडी, धावक पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप, पत्रकार रोमाना इसार खान, श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अभिनेत्री कोएना मित्रा, भारोतोलक करनाम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी और भाजपा की कुछ सदस्य एवं राज्य सरकार की मंत्रियों को फॉलो किया।

मोदी द्वारा फॉलो की गई कुछ महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और उन्हें रक्षा बंधन की बधाई दी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के मौके पर उन्हें ट्विटर पर फॉलो किया है।

प्रधानमंत्री अपने निजी ट्विटर हैंडल पर 2000 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि 4.37 करोड़ लोग मोदी को फॉलो करते हैं।

उनका आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीएमओ इंडिया विश्व नेताओं समेत 438 लोगों को फॉलो करता है जबकि 2.69 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब