लाइव न्यूज़ :

डोडा में हुए सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए मुआवजे की घोषणा की।

डोडा जिले में एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे नौ यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बस थाथरी से डोडा जा रही थी कि इसी दौरान सुई गोवरी इलाके में यह हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में डोडा के थाथरी में हुई सड़क दुर्घटना से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की भी मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’