लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आपदा में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के कारण आई बाढ़ में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को रविवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रूपये प्रदान करने की भी मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के टूटने के कारण धौलीगंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई, जिससे जानमाल को नुकसान होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि एक जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता हैं।

उन्होंने बताया कि कई गांव को खाली करा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

वहीं, हल्दिया में एक रैली में मोदी ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ निरंतर सम्पर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वहां राहत और बचाव का कार्य चल रहा है तथा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई