लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री, यमुनोत्री के पुजारियों ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में काली पट्टी बांधी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:26 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 11 जून गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर पूजा-अर्चना का अपना दैनिक कार्य किया।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति तथा गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के संयुक्त तत्वाधान में गंगोत्री मंदिर परिसर में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना काम किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा इस मसले पर तीर्थ पुरोहितों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। एक ओर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार की घोषणा करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके संस्कृति मंत्री बोर्ड पर कोई पुनर्विचार नहीं होने की बात कहते हैं।

देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किए जाने पर चारों धामों, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ, में बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी देते हुए सेमवाल ने कहा कि 15 जून को गंगोत्री मंदिर परिसर व शीतकालीन पूजा स्थल मुखबा में सांकेतिक उपवास रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 20 जून को उत्तराखंड सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए हवन और यज्ञ किया जाएगा तथा उसके बाद 21 जून से गंगोत्री मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।

इसी प्रकार का विरोध यमुनोत्री मंदिर में किया गया जहां मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांध कर बोर्ड का विरोध जताया।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में चारधामों सहित प्रदेश के 51 मंदिरों के प्रबंधन के लिए एक अधिनियम के जरिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था। तीर्थ पुरोहित इसका शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुंभ के दौरान तीरथ सिंह रावत ने बोर्ड के मसले पर पुनर्विचार का संकेत देते हुए कहा था कि इस संबंध में सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित