लाइव न्यूज़ :

मुंबई के राजभवन में राष्ट्रपति कोविंद के कार्यक्रम को स्थगित किया गया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर महाराष्ट्र के दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को यहां राजभवन में दरबार हॉल का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम को टाल दिया गया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद घोषणा की कि इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। कोश्यारी ने इसका कोई कारण नहीं बताया।

हालांकि, यह घोषणा आज तमिलनाडु में कुन्नूर के पास भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद की गई है। हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई अन्य अधिकारी सवार थे।

कोश्यारी ने कहा, ''माननीय राष्ट्रपति और हमारी इच्छा है कि इस कार्यक्रम को टाल दिया जाए..यह अवसर (हॉल का उद्घाटन करने का) भविष्य में फिर से आएगा।''

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी कोश्यारी के साथ थे। कोविंद छह दिसंबर से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

इस बीच कोश्यारी ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु में बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर सुनकर दुखी हूं। मैं सीडीएस बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और उसमें सवार बल के अन्य सभी कर्मियों की बेहतरी की कामना करता हूं।”

जनरल रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई। जनरल रावत की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप