लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा किया, आदिवासी दंपति बोम्मन और बेली से मुलाकात की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2023 21:12 IST

थेप्पाकडू हाथी शिविर एशिया में सबसे पुराना है और 1917 में स्थापित किया गया था। शिविर में वर्तमान में 28 हाथी हैं। यहां जंगली हाथियों को लाकर पाला जाता है और उन्हें कुम्की हाथियों में बदल दिया जाता है। कुम्की हाथी उस हाथी को कहा जाता है जो ट्रेंड होते हैं और अपने महावत के इशारों पर काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा कियाराष्ट्रपति ने वहां हाथियों को गन्ना खिलायाआदिवासी दंपति बोम्मन और बेली के साथ बातचीत की

नीलगिरि: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार, 5 अगस्त को तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा किया। राष्ट्रपति ने वहां हाथियों को गन्ना खिलाया और बाद में आदिवासी दंपति बोम्मन और बेली के साथ बातचीत की, जिन्हें ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’’ में दिखाया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने अन्य महावतों और हाथियों की देखभाल करने वालों के साथ भी बातचीत की। बेली को हाल में तमिलनाडु सरकार ने हाथियों की देखभाल के लिए नियुक्त किया था। इससे पहले, मैसूरु से मासिनागुडी हेलीपैड पहुंचीं राष्ट्रपति का तमिलनाडु के वन मंत्री एम मथिवेंदन, पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन, जिलाधिकारी एस पी अमृत और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और बाद में उन्हें ‘मुदुमलाई टाइगर रिजर्व’ में हाथी शिविर के चारों ओर ले जाया गया, जिसमें लगभग 23 हाथियों को रखा गया है।

रविवार को, वह चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और बाद में राजभवन में दरबार हॉल का नाम बदलकर कवि सुब्रमण्यम भारती के नाम पर ‘भरतियार मंडपम’ करेंगी। पुडुचेरी की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति सात अगस्त को जवाहरलाल स्‍नातकोत्‍तर आयुर्विज्ञान चिकित्‍सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्‍थान (जेआईपीएमईआर) के लीनियर एक्सेलेरेटर का उद्घाटन करने सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और अगले दिन ऑरोविले का दौरा करेंगी।

ऑस्कर विजेता वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में  दिखाए जाने के बाद मशहूर हुए  थेप्पाकाडु हाथी शिविर का दौरा पीएम मोदी भी कर चुके हैं। यहां पीएम मोदी ने भी आदिवासी दंपति बोम्मन और बेली के साथ मुलाकात की थी। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ जिन दो हाथियों  रघु और अम्मू की कहानी दिखाई गई थी उन्हें देखने के लिए अब  बड़ी संख्या में पर्यटक तमिलनाडु के थेप्पकाडु हाथी शिविर आते हैं। 

बता दें कि थेप्पाकडू हाथी शिविर एशिया में सबसे पुराना है और 1917 में स्थापित किया गया था। शिविर में वर्तमान में 28 हाथी हैं। यहां जंगली हाथियों को लाकर पाला जाता है और उन्हें  कुम्की हाथियों में बदल दिया जाता है। कुम्की हाथी उस हाथी को कहा जाता है जो ट्रेंड होते हैं और अपने महावत के इशारों पर काम करते हैं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप