लाइव न्यूज़ :

Video: गंगा में चिकन और हुक्का पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, बीच नदी में नाव पर सवार होकर मनाया गया जश्न

By आजाद खान | Updated: August 31, 2022 10:36 IST

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। वीडियो में कुछ लोगों को नदी में नाव पर सवार होकर जश्न मनाते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में कुछ लोगों को गंगा नदी में चिकन और हुक्का पार्टी करते देखा गया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में लग गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक को नाव पर बैठे पार्टी करते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे कुछ युवक एक नाव पर सवार होकर हुक्का पी रहे है और वहीं पर नॉनवेज रेडी कर पार्टी का मजा ले रहे है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि वे इन आरोपियों को जल्द से जल्द कर लेगी। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लोग एक नाव पर सवार होकर वहां पार्टी कर रहे है। पार्टी के दौरान एक शख्स को नाव पर हुक्का पीते हुए देखा गया है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि उस शख्स के सामने कथित रूप नॉनवेज भी बन रहा है और साथ में बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है। 

वीडियो के दूसरे भाग में देखा जा रहा है कि उस नाव पर और भी लोग सवार है और वे ही वीडियो बना रहे है जो बाद में वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह पार्टी गंगा नदी में मनाई गई है। ऐसे में वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने में लग गई है। 

पुलिस ले रही है एक्शन 

बताया जा रहा है यह मामला प्रयागराज के दारागंज इलाके का है। ऐसे में इस पर एक्शन लेते हुए दारागंज पुलिस इन आरोपियों की तलाश में लग गई है। पुलिस द्वारा इन पर कठोर कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है। 

गौरतलब है कि इस पार्टी में करीब सात से आठ लोग शामिल है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि बाढ़ की पानी से भरी गांगा में यह पार्टी कर रहे है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोप्रयागराजPoliceParty
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो