लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर पर बोला जुबानी हमला, कहा- मैं उनके निराधार बयानों से हैरान नहीं हूं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2019 20:17 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने बयान में 'पीके' को बिहारी डकैत बोलते हुए कहा कि 'बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों वोट कटवा दिए.

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर जुबानी हमला बोले जाने के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि 'निश्चित हार अनुभवी राजनेता को भी विचिलत कर सकती है. इसीलिए मैं 'उनके' निराधार बयानों से हैरान नहीं हूं.' 

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने बयान में 'पीके' को बिहारी डकैत बोलते हुए कहा कि 'बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों वोट कटवा दिए. अपने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए के पूर्व सहयोगी रहे चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 'के चंद्र शेखर राव गुंडागर्दी की राजनीति कर रहे हैं. वह कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को तोड़ रहे हैं. 

वहीं, बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश के लाखों लोगों के वोट कटवा दिए हैं'. वहीं प्रशांत किशोर ने आगे अपने ट्वीट में लिखा है कि 'सरजी, आपके बयान में बिहार के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग बिहार के खिलाफ आपके पूर्वाग्रह और द्वेष को दर्शाता है. आप इस पर ध्यान दें कि आंध्रप्रदेश के लोग आपको फिर से क्यों वोट दें?' 

वहीं, प्रशांत किशोर पर किए गए इस कटाक्ष के बाद एक बार फिर से राजनीति गरमाने की आशंका है. चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. प्रशांत किशोर खुद तो राजनीति में हैं, लेकिन चुनावी प्रचार के लिए सेवा देने वाली उनकी कंपनी आईपैक इन दिनों वाईएसआर कांग्रेस का प्रचार अभियान देख रही है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?