लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ आकर बनाएंगे एक पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 18:24 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बिहार में नए बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। 2 अक्टूबर को नई पार्टी के गठन के पहले हमारे संगठन और सात बैठके होंगी। उसके बाद 1 करोड़ लोगों के साथ नए दल का गठन किया जाएगा। देश के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी राजनीतिक दल का गठन एक साथ एक करोड़ लोगों के साथ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर को वह कोई पार्टी नहीं बना रहे हैंकहा- 30 साल के शासन से मुक्ति के लिए एक पार्टी बना रहे हैंकहा- बेहतर शिक्षा हो, रोजगार के साधन उन्नत हों, उसके लिए हमारा दल काम करेगा

पटना:  जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 अक्टूबर को वह कोई पार्टी नहीं बना रहे हैं, बल्कि बिहार के एक करोड़ लोग अपने बच्चों के भविष्य और लालू, नीतीश और भाजपा के 30 साल के शासन से मुक्ति के लिए एक पार्टी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज जब राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो जाएगा तब भी प्रशांत किशोर की भूमिका पहले जैसी ही है। यानी जैसे पहले मैं दल और नेताओं को सुझाव देता था। अब बिहार की जनता को सुझाव दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा जब बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ आकर एक पार्टी बनाएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बिहार में नए बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। 2 अक्टूबर को नई पार्टी के गठन के पहले हमारे संगठन और सात बैठके होंगी। उसके बाद 1 करोड़ लोगों के साथ नए दल का गठन किया जाएगा। देश के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी राजनीतिक दल का गठन एक साथ एक करोड़ लोगों के साथ होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार से पलायन रुके, बेहतर शिक्षा हो, रोजगार के साधन उन्नत हों, उसके लिए हमारा दल काम करेगा। 

उन्होंने यह ऐलान किया कि वह 2 अक्टूबर को पार्टी बनाएंगे और 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे। इससे पहले 10 जून को पटना में जन सुराज की एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे। इन प्रस्तावों पर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। पहला प्रस्ताव जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया जाए। 

दूसरा प्रस्ताव बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में था जिस पर भी सभी लोगों ने सहमति जताई थी। वहीं, तीसरा प्रस्ताव जन सुराज में समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से चुनाव में टिकट देने और भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर था। इस प्रस्ताव पर भी तमाम लोगों ने अपनी सहमति जताई थी। अब इसी दिशा में वह काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहारप्रशांत किशोरBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी