लाइव न्यूज़ :

जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने किया परिवारवाद पर हमला, कहा-अब राजा का लड़का राजा नहीं बनेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2022 17:51 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो गांधी जी, बाबासाहेब आंबेडकर ने जनता को अधिकार दिया कि राजा देश का वह बनेगा जिसको आप चुनियेगा, राजा का लड़का राजा नहीं बनेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा कि देश में अब लोकतंत्र है, जिसको जनता वोट करेगी वही राजा बनेगाउन्होंने युवाओं को टार्गेट कर रोजगार को भी मुद्दा बनाकर हमला बोलापीके ने युवाओं से कहा- बिहार के बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालिए न कि लालू, नीतीश या मोदी के नाम पर

पटना: जन सुराज पद यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर कड़ा प्रहार करना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि ‘अब राजा का लड़का राजा नहीं बनेगा, देश में अब वही राजा बनेगा जिसे जनता वोट करेगी।’ पीके ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो गांधी जी, बाबासाहेब आंबेडकर ने जनता को अधिकार दिया कि राजा देश का वह बनेगा जिसको आप चुनियेगा, राजा का लड़का राजा नहीं बनेगा।

पश्चिमी चंपारण में लोगों से संवाद करते हुए पीके ने कहा कि देश में अब लोकतंत्र है, जिसको जनता वोट करेगी वही राजा बनेगा। हम गांधी जी का फोटो लेकर चले हैं, याद रखिए गांधी के साथ समाज खड़ा हो गया तो देश आजाद हो गया। आप लोग फिर से गांधी के साथ एक बार खड़े होइए और आपकी गरीबी दूर होगी। 

उन्होंने युवाओं को टार्गेट कर रोजगार को भी मुद्दा बनाकर हमला बोला है। पीके ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालिए न कि लालू, नीतीश या मोदी के नाम पर। वोट मांगने राजनीतिक दल आएंगे, लेकिन आपको सजग रहना है। आप अगर खुद नहीं सजग रहेंगे तो आपकी जिंदगी कोई भी बड़ा से बड़ा नेता आपके बच्चों की जिंदगी नहीं बदल सकता है। 

उन्होंने कहा कि आपको अपने वोट की कीमत समझ में आनी चाहिए।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप