लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के सलाहकार के पद से दिया इस्तीफा, कहा- 'ब्रेक लेना चाहता हूं'

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 11:12 IST

प्रशांत किशोर ने सार्वजनिक जीवन से कुछ समय के ब्रेक लेने की इच्छा जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर पद से दिया इस्तीफा।प्रशांत किशोर ने चिट्ठी में लिखा है कि वे सार्वजनिक जीवन से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं।हाल में प्रशांत किशोर के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी अटकलें चल रही हैं।

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत किशोर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह लिखे पत्र में कहा है कि वे सार्वजनिक जीवन से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। किशोर ने साथ ही कहा कि भविष्य की उनकी योजनाएं अभी तय नहीं हैं।

प्रशांत किशोर ने अपनी चिट्ठी में लिखा, जैसा कि आप जानते हैं, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी ब्रेक लेने के मेरे फैसले के कारण मैं आपके प्रधान सलाहकार की जिम्मेदारी को नहीं उठा सकता हूं। चूकी अभी मैंने भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, इसलिए मेरी गुजारिश है कि आप मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त करें।

प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

दरअसल पिछले कई दिनों से प्रशांत किशोर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले ही महीने उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है।

सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर के आने से पार्टी के नफे-नुकसान को लेकर भी राहुल गांधी ने कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं से मंथन किया है। वहीं हाल में प्रशांत किशोर के शरद पवार से मुलाकात ने भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को हवा दे दी है।

इस बीच अटकलों को लेकर प्रशांत किशोर या कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रशांत किशोर ने इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कहा था कि वे चुनावी रणनीतिकार के काम को अब बंद करना चाहते हैं।

बताते चलें कि कुछ साल पहले प्रशांत किशोर जनता दल (यूनाइटेड) से भी जुड़े थे। हालांकि बाद में वे इससे अलग हो गए।

टॅग्स :प्रशांत किशोरअमरिन्दर सिंहपंजाबराहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए