लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर पर बोले प्रशांत किशोर- ये कुछ भी सार्थक हासिल करने में रहा विफल

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2022 13:49 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ये शिविर कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए बताया कि उनसे लगातार चिंतन शिविर के परिणाम पर टिप्पणी करने के लिए कहा जा रहा था।2024 के विधानसभा चुनावों और चुनावी चुनौतियों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था।

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आखिरकार राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि ये शिविर कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझसे लगातार उदयपुर चिंतन शिविर के परिणाम पर टिप्पणी करने के लिए कहा जा रहा था। मेरे अनुसार यह यथास्थिति को बढ़ाने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ समय देने के अलावा कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा, कम से कम गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आसन्न चुनावी हार तक!"

बताते चलें कि 2024 के विधानसभा चुनावों और चुनावी चुनौतियों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें गांधी परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया था। तीन दिवसीय 'नव संकल्प चिंतन शिविर' पार्टी में चुनावी हार और असंतोष की एक कड़ी की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया था, जिसमें पिछले सात वर्षों में तेज गिरावट देखी गई थी। 

शिविर ने समयबद्ध पार्टी पुनर्गठन, ध्रुवीकरण की राजनीति से निपटने के तरीके खोजने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए युद्ध के लिए तैयार होने पर ध्यान केंद्रित किया। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेसहिमाचल प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण