लाइव न्यूज़ :

जगनमोहन रेड्डी को CM की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए प्रशांत किशोर ने बनाई थी रणनीति, मिला प्रचंड बहुमत

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 24, 2019 12:44 IST

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति बनाई थी, जिसके बाद पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इसी जीत के साथ प्रशांत किशोर की छवि चमक गई थी। 

Open in App

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) का सूपड़ा साफ कर दिया और सूबे में अगले मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी होंगे। इस जीत का श्रेय न केवल जगनमोहन रेड्डी को जा रहा है बल्कि चुनावी रणनीतिकार व जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को भी दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में जीत की रणनीति का खांका खींचा था। 

सूबे का चुनाव परिणाम आने के बाद प्रशांत किशोर ने जगनमोहन रेड्डी और स्टाफ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रचंड जीत के लिए स्टाफ के लोगों को बधाई। साथ ही साथ आंध्र के नए सीएम जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं।'आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति बनाई थी, जिसके बाद पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इसी जीत के साथ प्रशांत किशोर की छवि चमक गई थी। 

बता दें, वायएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी व चंद्रबाबू नायडू का सफाया कर दिया। उसने प्रदेश की 175 सीटों में से 150 सीटों पर फतह हासिल की हैं। जगन ने पिछले 14 महीने के अंदर 3,640 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा आंध्र प्रदेश के अंदर की और लोगों के सामने टीडीपी के खिलाफ अपनी बातें रखीं। 

वहीं, ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले और लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे रहे चंद्रबाबू नायडू की सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ गई। 

टॅग्स :आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019वाईएसआर कांग्रेस पार्टीप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतबिहार चुनावः तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को अहंकार ले डूबा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप