लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना तय, सोनिया-राहुल बड़ी भूमिका देने को तैयार: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: April 23, 2022 09:35 IST

सूत्रों ने कहा कि किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे और तय की जा चुकी एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे। हालांकि, फिलहाल उस भूमिका को लेकर कोई विस्तृत रूपरेखा नहीं तैयार हुई है। राहुल गांधी की सलाह से सोनिया गांधी उस रूपरेखा को तय करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने किशोर के लिए एक सीमारेखा भी तय करने की कोशिश की है।विशेष टीम उन्हें बाकी दलों से अलग करके पूरी तरह से कांग्रेस के प्रति समर्पित करने का प्रयास करेगी।अधिकांश सदस्यों की राय है कि किशोर के सुझाव व्यावहारिक हैं और उन्हें लागू किया जा सकता है।

नई दिल्ली: पिछली बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से चूक गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के इस बार कांग्रेस में शामिल होने की अब केवल औपचारिकताएं मात्र बची हैं। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने एनडीटीवी को इस बात की पुष्टि की है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि किशोर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे और तय की जा चुकी एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएंगे। हालांकि, फिलहाल उस भूमिका को लेकर कोई विस्तृत रूपरेखा नहीं तैयार हुई है। राहुल गांधी की सलाह से सोनिया गांधी उस रूपरेखा को तय करेंगी।

वहीं सोनिया गांधी ने किशोर के लिए एक सीमारेखा भी तय करने की कोशिश की है जिसके तहत उन्होंने एक विशेष टीम बनाई है जो उन्हें बाकी दलों से अलग करके पूरी तरह से कांग्रेस के प्रति समर्पित करने का प्रयास करेगी। इसके साथ किशोर के प्रस्ताव का मूल्यांकन भी करेगी।

सूत्रों का कहना है कि किशोर और उनकी आईपैक की टीम ने इससे पहले ममता बनर्जी की टीएमसी और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के साथ काम किया था और उन्हें भारी जीत दिलाने में मदद की थी लेकिन अब यह सब बंद होना चाहिए।

पार्टी के कई बड़े नेताओं की किशोर को लेकर यही आपत्ति भी है कि वह अपनी राष्ट्रीय भूमिका देख रहे हैं और एक पार्टी तक सीमित नहीं होना चाहते हैं। वह, टीएमसी और टीआरएस से राजनीतिक सलाहकार के तौर पर जुड़े हैं।

अधिकांश सदस्यों की राय है कि किशोर के सुझाव व्यावहारिक हैं और उन्हें लागू किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि समिति अपनी रिपोर्ट में पार्टी के भविष्य, वैचारिक प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं को बरकरार रखने के लिए प्रस्तावित परिवर्तनों का एक सख्त अवलोकन भी चाहती है। 

सोनिया गांधी के एक या दो दिन में समिति के साथ विचार-विमर्श को अंतिम रूप देने और किशोर के साथ अंतिम बैठक करने की उम्मीद है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर