लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा औरा राजद को बताया शराब कांड के लिए दोषी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2022 18:54 IST

पीके ने कहा कि भाजपा और राजद जब सत्ता मिल जाती है तो वे चुप्पी साध लेते हैं और जैसे ही विपक्ष की भूमिका में आते हैं, शराबबंदी को लेकर हायतौबा मचाने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जिद के कारण बिहार के लोगों की आज यह दुर्दशा हो रही हैछपरा में कथित जहरीली शराब को पीने से हुई मौतों पर पीके ने जताया दुखबोले - सरकार की गलत नीति के कारण आज इतने लोगों की जान चली गई

पटना: बिहार में जहरीली शराबकांड को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर, जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ- साथ भाजपा और राजद पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जिद के कारण बिहार के लोगों की आज यह दुर्दशा हो रही है।

पीके ने कहा कि भाजपा और राजद जब सत्ता मिल जाती है तो वे चुप्पी साध लेते हैं और जैसे ही विपक्ष की भूमिका में आते हैं, शराबबंदी को लेकर हायतौबा मचाने लगते हैं। शराबबंदी के खिलाफ अगर सबसे पहले किसी ने आवाज उठाई थी तो वह प्रशांत किशोर ने उठाया था। उन्होंने कहा कि छपरा की घटना से दुखद कोई घटना नहीं हो सकती है। सरकार की गलत नीति के कारण आज इतने लोगों की जान चली गई। 

पीके ने कहा कि भाजपा के लोग आज जो विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं, उन्हीं लोगों ने पांच साल तक सत्ता में नीतीश के साथ बैठकर शराबबंदी का समर्थन किया था। भाजपा के लोगों को भी बताना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तो शराबबंदी को खत्म कराने के लिए क्या किया? बिहार के जो भी राजनीतिक दल हैं, उन्हें पहले ये बताना चाहिए कि शराबबंदी पर उनका क्या स्टैंड है? उन्होंने कहा कि जो काम राजद के लोग करते थे, आज वही काम भाजपा के लोग कर रहे हैं। भाजपा के लोग सरकार में थे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। आज जब छपरा में बड़ी घटना हो गई तो लोगों का ध्यान इसपर गया है लेकिन इससे पहले भी बिहार में शराब से मौतें होती रही हैं। एक्का दुक्का शराब से हुई मौतों को पुलिस और प्रशासन के स्तर पर दबा दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लोगों को इस बात को कहकर डराया धमकाया जाता है कि अगर वे जहरीली शराब से होने वाली मौत को लेकर आवाज उठाएंगे तो उनपर शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में ज्यादातर परिवार परिजनों की मौत के बाद उस घटना का केस तक दर्ज नहीं करा पाते हैं। 

पीके ने कहा कि जब से वे पदयात्रा कर रहे हैं तबसे कोई ऐसे ब्लॉक नहीं मिला है जहां कि शराब से मौत नहीं हुई है। बिहार में शराब से मौत रोजाना की बात हो गई है। शराबबंदी बिहार में पूरी तरह से फेल है और नीतीश कुमार की जिद के कारण राज्य की यह दुर्दशा हो रही है। बिहार के हर गांव में शराब बिक रही है और सरकार दावा कर रही है कि शराबबंदी सफल है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?