लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रवक्ताओं के निष्कासन पर जताई खुशी, बोले- "ऐसा फैसला केवल भाजपा ही ले सकती है"

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2022 20:12 IST

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में भाजपा प्रवक्ताओं के निष्कासन पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसा केवल भाजपा ही कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाजपा प्रवक्ताओं के निष्कासन पर खुशी जताई हैंहालांकि प्रशांत किशोर ने नूपुर शर्मा या किसी अन्य का नाम नहीं लिया लेकिन फैसले को सही ठहरायाप्रशांत किशोर ने कहा कि समाज में धर्म के नाम पर आग फैलाने वालों के साथ सख्ती की जानी चाहिए

पटना: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे प्रशांत किशोर भाजपा की ओर से धार्मिक उन्माद फैलाने वाले प्रवक्ताओं पर की गई कार्रवाई से खुश हैं।

पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से बाहर करने के फैसले को कड़ा फैसला बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा फैसला भाजपा ही ले सकती है।

हालांकि, इस दौरान प्रशांत किशोर ने नूपुर शर्मा या किसी अन्य का नाम नहीं लिया लेकिन भाजपा के फैसले को एकदम जायज ठहराते हुए प्रशंसा की।

प्रशांत किशोर ने कहा कि समाज में जाति-धर्म के नाम पर आग फैलाने वालों से सख्ती के साथ निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है और यह देश संविधान के हिसाब से चलना चाहिए। किसी ने गलती की है, अगर कुछ अपशब्द बोला है, तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की मान्यताओं, गुरुओं या देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द कहना आप की ओछी मानसिकता और गंदी सोच को दर्शाता है। उसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता है।

प्रशांत किशोर ने नूपुर शर्मा के घर बुलडोजर चलवाने की मांग के सवाल पर साफ शब्दों में कहा कि बड़े लोगों के घर पर बुलडोजर नहीं चलता है। बुलडोजर तो सिर्फ गरीब आदमी के घर पर चलाया जाता है।

हालांकि, उन्होंने देश में चल रहे बुलडोजर चलाने के ट्रेंड का भी विरोध करते हुए कहा कि अगर कोई गलती करता है और वह कानून संगत है, तो बुलडोजर जरूर चलनी चाहिए। उसे कानूनी तौर पर सजा मिलनी चाहिए।

टॅग्स :प्रशांत किशोरBJPबिहारनूपुर शर्मापटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos