लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, गहरे कोमा में पूर्व राष्ट्रपति

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 27, 2020 11:50 IST

पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था, जिसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे है।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रणब मुखर्जी की तबीयत में गुरुवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ और वह गहरे कोमा में हैं। प्रणब को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में गुरुवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ और वह गहरे कोमा में हैं। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी। चौरासी वर्षीय मुखर्जी का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें श्वांस संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है। मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी।

ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह भी कोई बदलाव नहीं आया। वह गहरे कोमा में हैं। उनके प्रमुख पैरामीटर स्थिर हैं और वो अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था, जिसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे है। मुखर्जी को 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनके सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा है।

प्रणब मुखर्जी के बीमार होने पर उनकी पुत्री एवं कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भगवान से प्रार्थना की और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'पिछले साल आठ अगस्त का दिन मेरे लिए सर्वाधिक प्रसन्नता के दिनों में से एक था जब मेरे पिता को भारत रत्न मिला था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार हो गए। उनके पिता के लिए जो भी सर्वश्रेष्ठ हो, ईश्वर वह करें और मुझे जीवन में आने वाले खुशी और दुख के क्षणों को समान रूप से सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं उनके लिए चिंता करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त करती हूं।'

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारत2012 में प्रणब मुखर्जी को पीएम और  मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था?, मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे

भारत"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

भारत"राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल कर रही है", कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos