लाइव न्यूज़ :

कौन थीं प्रमिला ताई मेढ़े?, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने निधन पर दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2025 10:17 IST

नागपुर स्थित देवी अहिल्या मंदिर (जहां वह रहती थीं) में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। मेढ़े राष्ट्रीय सेविका समिति की चौथी संचालिका थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर में कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की थी, जो हमारे लिए एक मिसाल है।कमी खलेगी, लेकिन साथ ही उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।योगदान एक बलिदान की अग्नि में अर्पित जीवन के समान है।

नागपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का बृहस्पतिवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वह 97 साल की थीं। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मेढ़े पिछले तीन महीने से अस्वस्थ थीं और बीते 15 दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेढ़े ने नागपुर स्थित देवी अहिल्या मंदिर (जहां वह रहती थीं) में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। मेढ़े राष्ट्रीय सेविका समिति की चौथी संचालिका थीं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राष्ट्रीय सेविका समिति की वर्तमान प्रमुख शांतक्का ने देवी अहिल्या मंदिर पहुंचकर मेढ़े को श्रद्धांजलि अर्पित की। भागवत ने मेढ़े को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मेढ़े के निधन से हमारे बीच से स्नेह का एक स्रोत चला गया है। उन्होंने पूर्वोत्तर में कठिन परिस्थितियों में कड़ी मेहनत की थी, जो हमारे लिए एक मिसाल है।

उनकी कमी खलेगी, लेकिन साथ ही उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।" भागवत ने कहा कि राष्ट्र ने एक मातृतुल्य महिला और निस्वार्थ सेवा का आजीवन पथप्रदर्शक खो दिया है। मेढ़े को समर्पण का एक जीवंत उदाहरण बताते हुए भागवत ने कहा कि समिति के कार्य में उनका योगदान एक बलिदान की अग्नि में अर्पित जीवन के समान है।

भागवत ने कहा, "उन्होंने अपना पूरा जीवन समिति के लिए समर्पित कर दिया। यहां तक कि मृत्यु के बाद भी वह प्रतिबद्ध रहीं और उन्होंने अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया।" राष्ट्र सेविका समिति प्रमुख शांतक्का ने कहा कि मेढ़े बहुत मेहनती थीं। उन्होंने कहा, "वह हमेशा बहुत सक्रिय और सतर्क रहती थीं और सभी मुद्दों पर हमारा मार्गदर्शन करती थीं।

उनका जीवन बहुत अनुशासित था और उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से मेढ़े को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ‘मौसी’ मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रमिला मौसी जी ने देश में राष्ट्रीय सेविका समिति के कार्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति और नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।’’ संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि लाखों स्वयंसेवकों ने एक मातृतुल्य महिला को खो दिया है, जिनके साथ वे अपने दिल की हर बात खुलकर साझा कर सकते थे।

उन्होंने बताया कि मेढ़े की इच्छा के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर को दान कर दिया जाएगा। राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जागरण का कार्य करती है। मेढ़े इस संस्था के प्रारंभिक वर्षों से ही इससे जुड़ी रही हैं और देश भर में इसके विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

टॅग्स :आरएसएसनागपुरमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos