लाइव न्यूज़ :

'निर्भया के दोषियों को जल्द हो फांसी', AAP नेता संजय सिंह के बयान पर प्रकाश जावड़ेकर का जवाब- राज्य सरकार की वजह से हुई देरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 12:10 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी देने पर रोक लगाने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर एक फरवरी को चारों दोषियों से जवाब मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा दिल्ली की आप की सरकार की वजह से निभर्या के दोषियों की फांसी की सजा टल रही है।कोर्ट ने आरोपियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। 

राज्यसभा में निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी पर आप आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप-प्रत्यारोप चला। राज्यसभा में आज (4 फरवरी) को चर्चा के दौरान आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया कांड के दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। आप के सांसद संजय सिंह के बयान के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि फांसी में देरी की वजह राज्य की सरकार है। 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा दिल्ली की आप की सरकार की वजह से निभर्या के दोषियों की फांसी की सजा टल रही है और देरी हो रही है। जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा कि जेल अधिकारियों को दोषियों को सूचित करने की प्रक्रिया को पूरा करने में एक साल से अधिक समय लग गया, जबकि उनकी अपील को सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में ही खारिज कर दिया था।

आप नेता संजय सिंह ने कहा, 2012 में एक दिल दहलाने वाला कांड हुआ था। पूरा देश निर्भया को न्याय दिलाने को लेकर सड़क पर उतर गया था। लेकिन मौजूदा स्थिति में अब जो हो रहा है वो बेहद बुरा है। दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद भी उन्हें सजा नहीं पाई है। सजा पर अमल के लिए तारीख पर तारीख दिए जा रहे है। मेरा मानना है कि सजा पर जल्द से जल्द अमल किया जाना चाहिए। इस पर राजनीतिक बयानबाजी बंद होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में चार दोषियों को फांसी देने पर रोक लगाने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर एक फरवरी को चारों दोषियों से जवाब मांगा था। कोर्ट ने आरोपियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपप्रकाश जावड़ेकरसंजय सिंहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ