लाइव न्यूज़ :

CAA Protest के दौरान हिंसा फैलाने वाले संदिग्धों के पोस्टर्स समूचे यूपी में जारी, पहचान बताने वाले को मिलेगा ईनाम

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 26, 2019 08:28 IST

यूपी पुलिस ने वीडियो और तस्वीरों के आधार पर हिंसा फैलाने वाले संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है। इन संदिग्धों की पहचान करने वालों को ईनाम भी दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने कानपुर, फिरोजाबाद और मऊ में हिंसा फैलाने वाले संदिग्धों के पोस्टर जारी किए हैं। बिजनौर में तीन वांछित लोगों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम रखा गया है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान यूपी के कई हिस्सों में हिंसा हुई। इसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। इसमें प्रदर्शनकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल थे। अब यूपी पुलिस ने वीडियो और तस्वीरों के आधार पर हिंसा फैलाने वाले संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है। इन संदिग्धों की पहचान करने वालों को ईनाम भी दिया जाएगा।

यूपी पुलिस ने कानपुर, फिरोजाबाद और मऊ में हिंसा फैलाने वाले संदिग्धों के पोस्टर जारी किए हैं। इसके अलावा गोरखपुर  में संपत्ति जब्त करने का नोटिस दिया है। उधर बिजनौर में तीन वांछित लोगों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम रखा गया है। संदिग्धों को पोस्टर को पुलिस जगह-जगह चस्पा करने के अलावा वाट्सएप और फेसबुक पर भी शेयर की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उपद्रवियों की पहचान बताइए। पुलिस ने पहचान बताने वालों का नाम गुप्त रखने का वादा किया है।

मऊ में लगाए गए पोस्टर में 110 संदिग्धों की तस्वीर लगाई गई है। पुलिस ने अपील की है, 'समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है कि 16 दिसंबर को थाना दक्षिण टोला एवं मिर्जाहादीपुरा पर उपद्रव, तोड़-फोड़, आगजनी आदि कर लोक व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर उनका फोटो जारी किया जा रहा है। इनका नाम व पता बताने वाले व्यक्तियों का नाम गुप्त रखा जाएगा एवं पुरस्कार भी दिया जाएगा। कृपया दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना उपलब्ध कराने का कष्ट करें।'

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में हिंसा फैलाने वालों पर सवाल खड़े किए। पीएम मोदी ने कहा, 'उत्तम शिक्षा हमारा हक है, लेकिन शिक्षा के संस्थानों की सुरक्षा, शिक्षकों का सम्मान ये हमारा दायित्व भी है। चिकित्सा सुविधा हमारा हक है, लेकिन डॉक्टरों का सहयोग और सम्मान करना हमारा दायित्व भी है। सुरक्षित माहौल मिलना हमारा हक है, लेकिन सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस तंत्र के काम को सम्मान देना ये हमारा दायित्व है।'

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत