लाइव न्यूज़ :

चार साल बाद भी पोषण ट्रैकर के आंकड़े सार्वजनिक नहीं, 1000 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी सरकार

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 12:18 IST

पोषण ट्रैकर 12.3 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों से मंत्रालय को दैनिक डेटा देता है, जिसमें छह महीने से छह साल की उम्र के बच्चों सहित 9.8 लाख लाभार्थियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली मां भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर 2017 में पोषण अभियान की रियल टाइम निगरानी के लिए पोषण ट्रैकर को मंजूरी मिली थी।पोषण ट्रैकर पर चार सालों में 31 मार्च, 2021 तक 1053 करोड़ रुपये खर्च।कुपोषित बच्चों की संख्या के सवाल पर सरकार ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों पर भरोसा किया।

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रत्येक आंगनवाड़ी में कुपोषित और 'गंभीर तीव्र कुपोषित' बच्चों का रीयल-टाइम डेटा रिकॉर्ड करने वाले पोषण ट्रैकर पर चार सालों में 31 मार्च, 2021 तक 1053 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन सरकार ने अभी तक इसका डेटा सार्वजनिक नहीं किया है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 600 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन, 203.96 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन रिचार्ज एवं मरम्मत, 180.68 करोड़ रुपये आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन पर और 68 करोड़ रुपये प्रशिक्षण पर खर्च किए गए।

इसके बावजूद राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रेवती रमण सिंह के देश में कुपोषित बच्चों की संख्या के सवाल पर महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों पर भरोसा किया, जो स्टंटिंग, वेस्टिंग और कम वजन वाले बच्चों में सुधार दर्शाता है।

एनएफएचएस दो चरणों में 6.3 लाख घरों में किया गया एक नमूना सर्वेक्षण है जो जून 2019 से जनवरी 2020 तक और जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक किया गया।

वहीं, पोषण ट्रैकर 12.3 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों से मंत्रालय को दैनिक डेटा देता है, जिसमें छह महीने से छह साल की उम्र के बच्चों सहित 9.8 लाख लाभार्थियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली मां भी शामिल हैं।

नवंबर 2017 में तीन सालों में 9000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने पोषण अभियान के आंकड़ों की रियल टाइम निगरानी के लिए पोषण ट्रैकर को मंजूरी दी थी।

टॅग्स :मोदी सरकारभारतसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह