लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव का छठे चरण का मतदान जारी, उत्तर प्रदेश 11 बजे तक पड़े 21.98 प्रतिशत वोट

By भाषा | Updated: May 12, 2019 12:32 IST

लोकसभा चुनाव 2019: इस चरण में करीब 2 करोड़ 53 लाख मतदाता 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 16998 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं। 

Open in App

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 21.98 प्रतिशत वोट पड़े हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।

पूर्वाह्न 11 बजे तक सुल्तानपुर में 25.41 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 23.13 फीसदी, फूलपुर में 18.20 प्रतिशत, इलाहाबाद में 20 फीसदी, अंबेडकरनगर में 25 प्रतिशत, श्रावस्ती में 21.34 फीसदी, डुमरियागंज में 19.20 प्रतिशत, बस्ती में 26.39 फीसदी, संत कबीर नगर में 22.90 प्रतिशत, लालगंज में 23.66 फीसदी, आजमगढ़ में 19.80 प्रतिशत, जौनपुर में 22.40 फीसदी, मछली शहर में 18.40 प्रतिशत और भदोही में 21.90 फीसदी वोट पड़े हैं।

मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लग गई। इस चरण में सपा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है । सुल्तानपुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र के इसौली विधानसभा क्षेत्र के मायंग मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चन्दभद्र सिंह उर्फ सोनू के बीच कहासुनी हो गई।

इस पर सोनू के समर्थक नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। इस बार सुल्तानपुर सीट से मेनका भाजपा प्रत्याशी हैं। पिछली बार इस सीट से उनके बेटे वरूण गांधी विजयी हुए थे। कांग्रेस ने इस सीट से संजय सिंह को उतारा है। भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के साथ मिलकर प्रदेश की 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

सपा के खाते में पांच और कांग्रेस के खाते में दो सीटें गयी थीं । आजमगढ़ से पिछले चुनाव में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव विजयी हुए थे। इस बार उनके पुत्र अखिलेश किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से है ।

इस चरण में करीब 2 करोड़ 53 लाख मतदाता 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 16998 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बल और पीएसी जवान तैनात किए गए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos