लाइव न्यूज़ :

ईडी के द्वारा तमिलनाडु में मंत्री के यहां की गई छापेमारी के बाद गर्मायी सियासत, विपक्ष ने केन्द्र पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2023 16:15 IST

ईडी ने लगातार दूसरे महीने में तमिलनाडु के दूसरे मंत्री के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को डीएमके के नेता और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी तथा उनके सांसद बेटे गौतम सिगमनी के परिसरों पर छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि वह ईडी और सीबीआई के किसी कार्रवाई से नहीं डरते हैंललन सिंह ने कहा, अरबों रुपए के घोटाला करनेवालों को वाशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा हैईडी ने लगातार दूसरे महीने में तमिलनाडु के दूसरे मंत्री के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी

पटना: ईडी के द्वारा तमिलनाडु में एक मंत्री के ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद केंद्र के खिलाफ विपक्ष ने हमला तेज कर दिया है। एक ओर जहां राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि वह ईडी और सीबीआई के किसी कार्रवाई से नहीं डरते हैं। वहीं अब इस कार्रवाई को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से भाजपा के वाशिंग मशीन का जिक्र करते हुए कहा है कि यहा अरबों रुपए के घोटाला करनेवालों को वाशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है।

ललन सिंह ने ट्वीट कर केंद्र पर हमला करते हुए लिखा है कि ‘अपने पालतू तोतों के ज़रिए देशवासियों के हित में विपक्ष की चट्टानी एकता को डराने, धमकाने और तोड़ने की हर कोशिश नाकाम होगी। देश की जनता सब देख रही है कि कैसे अरबों रुपये घोटाले वाले भ्रष्टाचारियों को भाजपाई वॉशिंग मशीन में डालकर सदाचारी बनाया जा रहा है और विपक्षी नेताओं के विरुद्ध पालतू तोतों का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। देश के 99 फीसदी लोगों ने 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनाने का मन बना लिया है और यह हो कर रहेगा।‘ 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने लगातार दूसरे महीने में तमिलनाडु के दूसरे मंत्री के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को डीएमके के नेता और तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी तथा उनके सांसद बेटे गौतम सिगमनी के परिसरों पर छापेमारी की थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजधानी चेन्नई के अलावा मंत्री के विलुपुरम में पोनमुडी और सिगमनी से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली जा रही है।

टॅग्स :डीएमकेलालू प्रसाद यादवLalan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर