लाइव न्यूज़ :

कोविड के खतरे को देखते हुए राजनीतिक दलों को नहीं करनी चाहिए जनसभाएं: ठाकरे

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:40 IST

Open in App

ठाणे, सात सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर, राजनीतिक दलों को जनसभाएं नहीं करनी चाहिए। ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, जिले में कल्याण डोम्बिवली नगरपालिका की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्र सरकार में राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल पाटिल भी डिजिटल माध्यम से शामिल हुए। कल्याण के कुछ हिस्से उनकी लोकसभा सीट भिवंडी में आते हैं। ठाकरे ने कहा, “शिवसेना समेत राजनीतिक दलों को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जनसभाएं नहीं करनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें अनुशासन का पालन कर लोगों के समक्ष उदाहरण पेश करना चाहिए।” महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने के लिए भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस समय वह “धार्मिक मंदिर खोलने की बजाय आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र)” खोलने को महत्व देंगे। उन्होंने कहा, “मंदिरों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस