लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक टिप्पणियां सैनिकों के मनोबल पर असर नहीं डालती हैं : उत्तरी कमान प्रमुख

By भाषा | Updated: February 8, 2019 01:10 IST

‘‘सरकार ने सेना को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान चलाने का शासनादेश दिया है और वे अभियान चलाये जा रहे हैं।’’ 

Open in App

सेना को निशाना बनाकर पूर्व मुख्मयंत्रियों-- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला द्वारा दिये गये बयानों को तवज्जो नहीं देते हुए एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे बयानों से भारतीय सशस्त्रबलों के मनोबल पर असर नहीं पड़ता है और वह ‘अपने शासनादेश’ के तहत आतंकवाद निरोधक अभियान जारी रखेंगे।उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय सेना विभिन्न बयानों से प्रभावित नहीं होती है। हमें पता है कि भारत सरकार जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति और सामान्य स्थिति के लिए कटिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने सेना को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान चलाने का शासनादेश दिया है और वे अभियान चलाये जा रहे हैं।’’ वह कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान को लेकर सेना को निशाना बनाते हुए उमर और महबूबा द्वारा दिये गये बयानों और उनसे सैनिकों के मनोबल पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं