लाइव न्यूज़ :

महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस उप निरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:25 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 29 दिसंबर राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला द्वारा दुर्व्यवहार तथा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एक पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बूंदी के महिला थाने के प्रभारी शौकत खान के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि विभागीय जांच अभी लंबित है।

कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से मदद लेने के बाद 30 वर्षीय महिला ने कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौर से मुलाकात की और पुलिस निरीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला 18 दिसंबर को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने थाने गई थी। हालांकि, खान ने कथित तौर पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे व्हाट्सएप पर उसके साथ बात करने के लिए मजबूर किया। उसने कथित तौर पर महिला को वीडियो कॉल किया और उसे अपने कमरे में आने के लिए कहा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि खान ने उसे गलत तरीके से छुआ, उसकी तस्वीर को चूमा (जो उसने मामला दर्ज करने के लिए वहां जमा की थी) और अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इसके अलावा, महिला ने कहा कि अधिकारी ने उसके पिता को घर से मांसाहारी भोजन लाने के लिए कहा और धमकी दी कि उसके (महिला के) प्रस्ताव स्वीकार करने पर ही वह मामले पर गौर करेंगे।

पीड़िता ने बताया कि उसने फिर से कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से सम्पर्क किया, जिन्होंने खान के खिलाफ ‘फोन स्क्रीन रिकॉर्डिंग’, ‘स्क्रीनशॉट’ सहित सबूत इकट्ठा करने में उसकी मदद की।

शर्मा ने बताया कि महिला ने सोमवार को कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौर से मुलाकात की और खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई, जिसके बाद अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने खान पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?