चालीस साल पुराने हैंडपंप को हटाने के खिलाफ धरना देने जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रोका

By भाषा | Published: June 8, 2021 03:43 PM2021-06-08T15:43:06+5:302021-06-08T15:43:06+5:30

Police stopped Congress MLAs going on strike against removal of forty year old hand pump | चालीस साल पुराने हैंडपंप को हटाने के खिलाफ धरना देने जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रोका

चालीस साल पुराने हैंडपंप को हटाने के खिलाफ धरना देने जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रोका

सहारनपुर, आठ जून जिले के बेहट में 40 साल पुराना एक हैंडपंप प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है जहां इसे नगरपालिका द्वारा उखाड़े जाने पर कांग्रेस विरोध करने लगी तो वहीं दोबारा हैंडपंप लगाये जाने का बजरंग दल आदि संगठन विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लगभग 40 साल पुराने हैंडपंप को दोबारा लगवाने की मांग को लेकर मंगलवार को धरना स्थल पर जा रहे कांग्रेस विधायकों नरेश सैनी और मसूद अख्तर को पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया।

बेहट से विधायक सैनी ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद उन्हें रिहा कराने के लिए समर्थकों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने दोनों को रिहा कर दिया है।

बेहट में चार दशक पुराने इस हैंडपंप को एक शिकायत के आधार पर नगरपालिका ने उखड़वा दिया था तो स्थानीय लोग नाराज हो गये। इसे लेकर पहले भी कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया था जो हैंडपंप दोबारा लगाये जाने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया था।

बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हैंडपंप दोबारा लगाये जाने का विरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police stopped Congress MLAs going on strike against removal of forty year old hand pump

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे