लाइव न्यूज़ :

15 अगस्त से पहले बिहार के कई जेलों में छापेमारी, कई अवैध सामान बरामद

By भाषा | Updated: August 12, 2018 00:58 IST

ये छापा स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के आधार पर मारे गए हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार की जेलों में एक साथ छापे मारे गए हैं। इन छापों में जेल परिसर से कई तरह की अवैध चीजें बरामद हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये छापे स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के आधार पर मारे गए हैं। पटना में जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बेयूर मॉडल सेंट्रल जेल पर छापा मारा। यहां उन्होंने सामान की जांच करने वाली मशीन खराब पाई और जेल के अधीक्षक को तत्काल इसे ठीक कराने को कहा। 

हालांकि इस जेल के भीतर कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। मुजफ्फरपुर की जेल में भी छापे मारे गए जहां से मोबाइल फोन, चार्जर, सीम कार्ड, कैंची और पेन ड्राइव सहित 20 ग्राम गांजा जब्त किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय एस के सिंघल ने बताया कि बिहार के चार रेल पुलिस जिला सहित 44 पुलिस जिलों में छाप मारे गए। इन छापों में 91 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, 56 मोबाइल चार्जर, एक पेन ड्राइव, 11 कार्ड रीडर, दो एसडी कार्ड, 13 ईयरफोन, 26 चाकू, सिगरेट के छह पैकेट, 165 ग्राम गांजा और 10 चिलम, 96602 नकद रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :बिहारजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos