लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के टोंक जिले में थानाधिकारी एवं उसका रीडर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:43 IST

Open in App

जयपुर, 23 जून राजस्थान के टोंक जिले में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने बुधवार को एक थानाधिकारी एवं उसके रीडर को 15000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि इस मामले में बनेठा थाना के थानाधिकारी, उपनिरीक्षक बाबूलाल एवं उसके रीडर हेड कांस्टेबल रामधन को गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी ने शिकायत की थी कि उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने एवं मुकदमे में हल्की कार्रवाई करने की एवज में थानाधिकारी बाबू लाल एवं उसके रीडर रामधन 30 हजार रूपये रिश्वत मांग रहे हैं।

सोनी के अनुसार एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को आरोपी थानाधिकारी बाबूलाल व उसके रीडर रामधन को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत लिये थे।

आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी