लाइव न्यूज़ :

'अगर ये नहीं संभल सकते तो केंद्र को संभालना पड़ेगा,' खालिस्तान समर्थक और पुलिस के बीच झड़प को लेकर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2023 14:16 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अगर वे (पंजाब सरकार) इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसवाल के जवाब में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कानून व्यवस्था राज्य का विषय हैकहा- अगर वे (पंजाब सरकार) इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को संभालना होगाअजनाला में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा थाने पर किया गया था हमला

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को 'कानून और व्यवस्था राज्य का विषय' होने की ओर इशारा किया, जब उनसे पूछा गया कि केंद्र ने पंजाब में अभी तक हस्तक्षेप क्यों नहीं किया है, जहां पुलिस और खालिस्तान समर्थकों के बीच हाल ही में हुई झड़प ने खालिस्तान मूवमेंट के संभावित पुनरुत्थान पर चिंता जताई है।

इस सवाल के जवाब में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, कानून व्यवस्था केंद्र का विषय नहीं है। अगर वे (पंजाब सरकार) इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा। वहीं सीमा पार से आ रहे ड्रोन को लेकर कैप्टन ने कहा, हर दिन ड्रोन पकड़े जा रहे हैं, मुझे लगता है कि केंद्र को इसे देखना चाहिए।

अजनाला में खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल के समर्थकों द्वारा हुई हिंसक घटना पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बीते शनिवार को राज्य के पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए आदेश दिया कि पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ "पेशेवर पुलिसिंग" दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई करे।

गौरतलब है कि अजनाला में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा थाने पर हमला करने के बाद उपजे हालात में पुलिस महानिदेशक ने ऑनलाइन बैठक में पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे किसी भी तत्व के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें, जो समाज में अशांति और तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबAmritpal SinghPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी