लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने तीन दिन के नवजात को मुक्त कराया, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 13:31 IST

Open in App

नवजात को अगवा करने के आरोपी दो व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव से मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के अगवा होने के 10 घंटे के अंदर उसे छुड़ा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने कहा कि आरोपी की पहचान विजय उर्फ राहुल (जो किन्नर है) और प्रिंस के तौर पर हुई है। मुराद नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को मीनू (24) नाम की महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।एसएसपी ने बताया कि शनिवार की सुबह, उसने देखा कि उसका बेटा लापता है और उसके पति संदीप की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया।सुराना गांव के लोगों ने पुलिस से बच्चे को बचाने की मांग करते हुए सीएचसी के बाहर दिल्ली-मेरठ राजमार्ग को जाम कर दिया।शनिवार की रात ‘स्पेशल वेपन एंड टैक्टिक्स’ (स्वाट) टीम और मुराद नगर पुलिस ने विजय और प्रिंस को बदनौली गांव से गिरफ्तार कर बच्चे को छुड़ा लिया।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सीएचसी गये थे, जहां किन्नर ने खुद को गर्भवती महिला बताया। बच्चे को लेकर सीएचसी से जाने के बाद, वे बदनौली पहुंचे और अपने पड़ोसियों को मिठाई बांटी और कहा कि उनके यहां बेटा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेवघर में अवैध शराब जब्त, बिहार के दो लोग गिरफ्तार

भारतसात घंटे में 101 महिलाओं की नसबंदी, जांच के आदेश

भारतगाजियाबाद में गोलीबारी के बाद चोर गिरफ्तार

भारतगाजियाबाद में चोरी और लूटपाट के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

भारतदिल्ली में सहकर्मी की हत्या के आरोप में व्यक्ति और उसका सहयोगी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी