लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पुलिस को खाली भूखंड में अवैध बूचड़खाना मिला, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 11:18 IST

Open in App

मथुरा, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर इलाके में खाली जमीन पर अवैध बूचड़खाना मिलने के बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिन्दू महासभा के गौरक्षक दल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से 30 किलोग्राम गोश्त, कुल्हाड़ी, मांस काटने में इस्तेमाल धारदार हथियार, बिक्री के लिए इस्तेमाल की जाने वाली माप-तौल की सामग्री बरामद किए हैं। इस संबंध में गिरफ्तार नौ लोगों के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के प्रमुख कृष्णानगर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी राकेश यादव ने बताया, ‘‘पकड़े गए लोगों में कोतवाली क्षेत्र के सुखदेव नगर के इरसाद, सलीम, मिराज मोहम्मद, शाहिद, आजाद, आस मोहम्मद निवासी ज्योति नगर, मान सिंह निवासी अम्बेडकर नगर, भूरा निवासी दरेसी रोड, थाना गोविंद नगर एवं गुलफाम निवासी व्यापारियान मोहल्ला, थाना शेरगढ़ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब