लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने ताजमहल पर ड्रोन कैमरा को किया विफल, पांच रूसी पर्यटकों से पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 19:26 IST

पर्यटन पुलिस ने पांचों रूसी पर्यटकों से पूछताछ की और उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने को लेकर चेतावनी दी। कुमार ने बताया कि पर्यटकों को नियमों की जानकारी नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देमाफीनामा लिखवा कर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया और उनका ड्रोन कैमरा भी वापस कर दिया गया। तत्काल उन्होंने उक्त ड्रोन कैमरा उड़ाने से पर्यटकों को रोका और ड्रोन कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया।

आगरा में बुधवार सुबह ताजमहल के पास स्थित मेहताब बाग के पास ग्यारह सीढ़ी से एक ड्रोन कैमरा उड़ाये जाने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पांच रूसी पर्यटकों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया और ड्रोन कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया।

थाना पर्यटन पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार उक्त पांच रूसी पर्यटकों ने मेहताब बाग से पहले ग्यारह सीढ़ी से ड्रोन कैमरा उड़ाने का प्रयास किया गया। ड्रोन कैमरा जमीन से मात्र पांच-छह मीटर ऊपर ही उड़ा होगा कि ताजमहल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की उन पर निगाह पड़ी और तत्काल उन्होंने उक्त ड्रोन कैमरा उड़ाने से पर्यटकों को रोका और ड्रोन कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया।

पर्यटन पुलिस ने पांचों रूसी पर्यटकों से पूछताछ की और उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने को लेकर चेतावनी दी। कुमार ने बताया कि पर्यटकों को नियमों की जानकारी नहीं थी। उनसे माफीनामा लिखवा कर और हिदायत देकर छोड़ दिया गया और उनका ड्रोन कैमरा भी वापस कर दिया गया। 

ताजमहल के आसपास इंटरनेट की स्पीड तेज की जायेगी

ताजमहल के आसपास इंटरनेट की समस्या को देखते हुए पुरातत्व विभाग के आगरा मंडल के अधीक्षक बसंत कुमार स्वर्णकार ने मोबाइल ऑपरेटरों बीएसएनएल, वोडाफोन और एयरटेल के स्थानीय अधिकारियों से इंटरनेट स्पीड तेज करने की मांग की है।

स्वर्णकार ने बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों में बीएसएनएल की इंटरनेट स्पीड सुविधा तेज कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को अपने मोबाइल से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर ई-टिकट बुक करने के दौरान सिग्नल टूटने की वजह से परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशताज महलसीआईएसएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो