लाइव न्यूज़ :

शिवराज के राज में BJP विधायक ने थाने में घुसकर सिपाही को पीटा, वीडियो में देखें कैसे तोबड़तोड़ जड़े तमाचे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 17:20 IST

मध्यप्रदेशः बागली विधायक चम्पालाल देवडा रात 12 बजे थाने में घुसकर एक सिपाही को पीटने लगे।

Open in App

इंदौर 08 जून, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सूबे में कानून व्यवस्था के पटरी पर दौड़ने के लाख दावे कर लें, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उनके विधायक खुद उसकी धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन पुलिस वालों के हाथ में कानून व्यवस्था संभालने की डोर है उन्हीं को बीजेपी विधायक थाने में घुसकर मार रहे हैं।     

दरअसल, मामला प्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाने का है, जहां बागली विधायक चम्पालाल देवडा रात 12 बजे थाने में घुसकर एक सिपाही को पीटने लगे। विधायक की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबित, गुरुवार को विधायक पुत्र कन्हैयालाल देवडा किसी मामले को लेकर रात में उदयनगर थाने पर गए थे, वहां उनकी कहसुनी आरक्षक संतोष इवनाती से हो गई। विधायक पुत्र ने थाने से ही अपने पिता को फोन लगाया और विधायक देवडा थाने पहुंचते ही सीधे आरक्षक पर टूट पड़े और उसको मारना शुरू कर दिया। इस बीच जमकर विधायक ने खरीखोटी भी सुनाईं।

विधायक की यह हरकत थाने के अन्दर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमे आप साफ देख सकते हैं कि वे एक पुलिसकर्मी को ताबड़तोड तमाचे जड़ रहे हैं और वह वहां चुपचाप खड़ा हुआ है। हालांकि विधायक की इस हरकत का किसी ने भी विरोध नहीं किया।   

इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो उन्होनें शुक्रवार सुबह थाने में विधायक और उनके पुत्र तथा समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा तथा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। (मध्यप्रदेश से मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब