लाइव न्यूज़ :

अपराधी बिश्नोई व नेहरा को जयपुर लेकर आई पुलिस

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:29 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर जयपुर पुलिस शहर के एक व्यापारी को धमकी भरे फोन कॉल करने के मामले में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व उसके एक साथी को दिल्ली की जेलों से 'प्रोडक्शन वारंट' (पेशी वांरट)पर गिरफ्तार कर यहां लायी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक व्यापारी को सात सितंबर को व्हाट्सएप पर कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। संबंधित व्यापारी ने इसकी जानकारी जयपुर पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस को जांच में पता चला कि कॉल नयी दिल्ली की मंडावली जेल से की गई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि उक्त कॉल लारेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा किया गया है। इस मामले में बिश्नोई के साथी संपत नेहरा को दो दिन पहले प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया। उन्होंने कहा कि नेहरा से मिली सूचना के आधार पर बिश्नोई को भी शुक्रवार रात नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल से जयपुर लाया गया।

अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी 28 सितंबर तक जयपुर पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। लारेंस गिरोह के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण व फिरौती के 80 से अधिक मामले राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों में दर्ज हैं। लारेंस मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है जबकि नेहरा का संबंध राजस्थान के चुरू से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू