लाइव न्यूज़ :

CBSE पेपर लीक: दिल्ली से दो टीचर, एक कोचिंग मालिक गिरफ्तार, ऐसे किया 12वीं का पेपर आउट

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2018 12:48 IST

दिल्ली पुलिस को गूगल से रविवार को ही मामले में जवाब मिला है। इसके बाद ही उस ईमेल आईडी की पहचान हुई, जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को10 वीं कक्षा के गणित के पेपर लीक होने के बारे मेंएक मेल भेजा गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों की गिरफ्तार किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपियों में दो स्कूल टीचर और एक कोचिंग सेंटर संचालक भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी सीबीएसई के 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में की है। पुलिस के अनुसार एक टीचर ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर कोचिंग सेंटर के मालिक को भेज दी थी। कोचिंग सेंटर के मालिक ने लीक हुए पेपर को बाकी विद्यार्थियों के बीच बांटा। पुलिस के अनुसार छात्रों को हाथ से लिखे हुए प्रश्न पत्र भी बांटे गये थे।

 दिल्ली पुलिस को गूगल से रविवार को ही मामले में जवाब मिला है। इसके बाद ही उस ईमेल आईडी की पहचान हुई, जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को10 वीं कक्षा के गणित के पेपर लीक होने के बारे मेंएक मेल भेजा गया था। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 वीं के एक छात्र को गणित का पेपर वाट्सऐप पर मिला था और उसने सीबीएसई अध्यक्ष को मेल भेजने के लिए अपने पिता के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया।उन्होंने बताया कि छात्र और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस के विशेष आयुक्त( अपराध) आर पी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने ईमेल आईडी के बारे में जो जानकारी मांगी थी, उसके बारे में जवाब उसे गूगल से मिल गया है।

पुलिस ने बताया कि बोर्ड अधिकारियों से बातचीत करने के लिए अपराध शाखा की एक टीम शाम में पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सीबीएसई कार्यालय पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल भी मौजूद थीं। अपराध शाखा की इस टीम में संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और उपायुक्त( अपराध) जी गोपाल नायक शामिल थे। कुमार ने कहा कि वे बोर्ड अधिकारियों से परीक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाहते थे।

 

इस बीच, पुलिस ने पेपर लीक मामले में अपनी जांच जारी रखी है और इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बाहरी दिल्ली के कई स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर पहुंच कर पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि अभी तक60 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें53 छात्र शामिल हैं लेकिन मामले में कोई ‘‘बड़ी सफलता’’ हासिल नहीं हुई है। पुलिस पेपर लीक के सिलसिले में छह वाट्सऐप ग्रुप की भी जांच कर रही है। इस बीच, मामले की जांच कर रही एसआईटी में दो और सहायकपुलिस आयुक्तों को शामिल करके उसे और मजबूत बनाया गया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की एक-एक विषयों की परीक्षा फिर से आयोजित कराने का फैसला किया है। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराएगी। खबरों के मुताबिक परीक्षा अप्रैल में होगी। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट cbse।nic।in पर जाकर ले सकते हैं।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ